
County Championship 2022: लाबुशेन की बॉल पर बेन स्टोक्स की हालत खराब, पेट पर गेंद लगते ही जमीन पर लेटे
AajTak
काउंटी क्रिकेट में डरहम के बैटर बेन स्टोक्स ने 110 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. जबकि ग्लैमॉर्गन के लिए खेलते हुए मार्नस लाबुशेन ने 8.3 ओवर गेंदबाजी की...
इंग्लैंड में इन दिनों काउंटी क्रिकेट अपने पूरे चरम पर है. इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई स्पिन ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन भी अलग-अलग टीम से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन-2 में डरहम और ग्लैमॉर्गन टीम के बीच 12 मई से 4 दिवसीय मैच खेला जा रहा है.
मैच में डरहम टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी तो छठे नंबर पर बैटिंग करने आए बेन स्टोक्स का सामना ग्लैमॉर्गन के लाबुशेन से हो गया. स्टोक्स 52 बॉल पर 33 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी बॉलिंग पर आए लेग स्पिनर लाबुशेन ने एक शॉर्ट बॉल डाल दी, जिसे बेन स्टोक्स संभाल नहीं सके.
लाबुशेन बॉल दिखाते हुए वापस लौट गए
लाबुशेन की यह बॉल स्टोक्स के सीधे पेट पर लगी और वह जमीन पर गिर गए. यहां से लाबुशेन ने पहले तो उन्हें सॉरी कहा, इसके बाद स्टोक्स के पास आए और मजाकिया अंदाज में बॉल दिखाते हुए वापस चले गए. इसके बाद बेन स्टोक्स भी तुरंत उठ गए और स्ट्रेचिंग करने लगे. इसके बाद फिर से खेल शुरू किया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Man down 😬 Ben Stokes is floored after inside edging a Labuschagne short ball into the unmentionables#LVCountyChamp pic.twitter.com/0y3bAxCIBo
मैच में डरहम ने पहले बैटिंग करते हुए 311 रन बनाए. इसमें बेन स्टोक्स ने 110 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. मार्नस लाबुशेन ने मैच में 8.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 42 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला. मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेमॉर्गन टीम ने 2 विकेट गंवाकर 31 रन बनाए लिए थे. कप्तान डेविड लॉयड 8 और लाबुशेन 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










