
Coach of Women's Team India: वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं महिला टीम के कोच, वर्ल्डकप में हार के बाद BCCI बड़े फैसले की तैयारी में!
AajTak
महिला टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन रहा. टीम सेमीफाइनल भी नहीं पहुंच पाई थी. ऐसे में बीसीसीआई बड़े बदलाव कर सकती है. इसी के तहत लक्ष्मण को यह अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है...
Coach of Women's Team India: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. उन्हें महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है. जबकि मौजूदा मुख्य कोच रमेश पोवार का ICC वुमन्स वर्ल्ड कप के बाद से ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. नियमों के मुताबिक, अब उन्हें फिर से इस पद के लिए आवेदन करना पड़ेगा.
टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन रहा. टीम सेमीफाइनल भी नहीं पहुंच पाई थी. ऐसे में बीसीसीआई बड़े बदलाव कर सकती है. इसी के तहत लक्ष्मण को यह अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है. फिलहाल, लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख हैं और क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए सक्रिय हैं.
नियम के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का प्रावधान नहीं
इससे पहले रमेश पोवार ने डब्ल्यूवी रमन की जगह ली थी. जिन्होंने 2020 में महिला भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया था. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने एजेंसी से कहा, ‘पोवार का कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप तक था. अनुबंध बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है. इसलिए पूरी प्रक्रिया आवेदन भरने और साक्षात्कार से शुरू होगी. पोवार निश्चित रूप से फिर से आवेदन कर सकते हैं और सीएसी (क्रिकेट सलाहकार समिति) संविधान के अनुसार इस पर फैसला करेगी.’
टीम के साथ अच्छे प्रदर्शन के बाद रमन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया गया था और पोवार को वापस लाया गया था, जबकि कप्तान मिताली राज और उनके बीच मतभेद जगजाहिर रहे हैं. अधिकारी ने कहा, ‘सीएसी फैसला करती है और अगर उन्हें लगा कि रमेश (रमन से) बेहतर होंगे तो यह उनका फैसला था. बोर्ड हस्तक्षेप नहीं कर सकता.’
पोवार की कोचिंग के दूसरे कार्यकाल में सभी सीरीज हारीं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









