
Coach Andrew McDonald: 'एक घंटे के भीतर सारे बदल गए', दिल्ली में तीसरे ही दिन मिली हार पर कोच मैक्डोनाल्ड का छलका दर्द
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने माना कि वह भारत की परीक्षा में विफल रहे. कोच ने कहा कि कुछ खिलाड़ी अपनी परखी हुई रणनीति पर नहीं चले, जिसका खामियाजा उन्हें लगातार दूसरी शर्मनाक हार के साथ चुकाना पड़ा.
Australia coach McDonald: ऑस्ट्रेलिया की भारत के हाथों लगातार पराजय क्रिकेट जगत की सुर्खियों में है. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी टीम की लचर बल्लेबाजी पर कहा कि वे भारत की परीक्षा में विफल रहे. दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में एक विकेट पर 61 रन बनाकर बेहतर स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद टीम सिर्फ 113 रनों पर सिमट गई. भारत ने इसके बाद 4 विकेट पर 115 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
'हमारे तरीकों की आलोचना होगी और ऐसा होना भी चाहिए'
ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस ने सोमवार को मैक्डोनाल्ड के हवाले से कहा, ‘हमारे तरीकों की आलोचना होगी और ऐसा होना भी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘दूसरे दिन की समाप्ति पर अगर आप कहते कि हमारी तैयारी अच्छी थी (जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 61 रन था) तो संभवत: आपका नजरिया अलग होता, लेकिन एक घंटे के भीतर (तीसरे दिन) जो हुआ उसे लेकर लोगों ने आलोचना शुरू कर दी.’
कोच मैक्डोनाल्ड ने माना- भारत की परीक्षा में विफल रहे
एशेज में ऑस्ट्रेलिया की 4-0 की जीत के बाद जस्टिन लैंगर की जगह कोच पद संभालने वाले मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘और तीसरे दिन हम भारत की परीक्षा में विफल रहे.’ कोच ने कहा कि जहां तक उनकी समझ है तो बेंगलुरू में स्पिन की अनुकूल पिचों पर तैयारी शिविर से स्पिन के खिलाफ पर्याप्त तैयारी का मौका मिला.
'कुछ खिलाड़ी अपनी परखी हुई रणनीति पर नहीं चले'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









