
Clive Lloyd 1975 WC: क्लाइव लॉयड का जवाब नहीं... 47 साल पहले लॉर्ड्स में रच दिया था इतिहास
AajTak
क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 1975 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. तब फाइनल मैच में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी.
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले 5-10 सालों में कुछ खास नहीं रहा है. खासकर टेस्ट एवं वनडे क्रिकेट में तो इस टीम ने काफी संघर्ष किया हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब विंडीज टीम की तूती बोलती थी और क्रिकेट में उसका एकछत्र राज हुआ करता था. इसी कड़ी में वेस्टइंडीज की टीम ने 47 साल पहले आज ही के दिन (21 जून) लॉर्ड्स में इतिहास रचा था.
तब क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने पहली बार आयोजित हुए वर्ल्ड कप का पहला खिताब अपने नाम किया. इसके बाद वेस्टइंडीज ने 1979 वर्ल्ड कप में भी शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरा बार ट्रॉफी पर कब्जा किया. फिर लॉयड की ही कप्तानी में विंडीज टीम ने 1983 के विश्व कप फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी. जहां उसे भारतीय टीम ने शिकस्त दी.
भारत को मिली एक मैच में जीत
1975 का क्रिकेट विश्व कप 7-21 जून तक इंग्लैंड में खेला गया था. इस पहले विश्व कप में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था. ग्रुप-ए में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और पूर्वी अफ्रीका की टीमें थीं. वहीं ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया था. भारत की बात करें तो वह तीन मुकाबले में से केवल एक ही में जीत दर्ज कर सकी जिसके चलते वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई. गौरतलब है कि एस. वेंकटराघवन 1975 के विश्व कप में टीम के कप्तान थे.
ग्रुप-ए से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, वहीं ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने यह उपलब्धि हासिल की. फिर पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड पर पांच विकेट से जीत हासिल की. ऐसे में फाइनल मुकाबले में दो तगड़ी टीमें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज आमने-सामने हुईं.
क्लाइव लॉयड का फाइनल में शतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








