
Chris Lynn Girlfriend: योगा टीचर को डेट कर रहा ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
AajTak
हाल ही में खेले गए मुकाबले में क्रिस लिन ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी. क्रिकेट ग्राउंड के अलावा क्रिस लिन अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर क्रिस लिन इस वक्त बिग बैश लीग में धमाल मचा रहे हैं. सोशल मीडिया में तेजी से क्रिस लिन के वीडियो वायरल हैं, जहां वह मजेदार अंदाज से ग्राउंड में एंट्री लेते हुए दिख रहे हैं. हाल ही में खेले गए मुकाबले में क्रिस लिन ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी. क्रिकेट ग्राउंड के अलावा क्रिस लिन अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंडिया में भी क्रिस लिन की फैन फॉलोइंग है, ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर क्रिस लिन इस वक्त किसे डेट कर रहे हैं. क्रिस लिन की पर्सनल लाइफ और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में हम आपको जानकारी देते हैं.
क्रिस लिन इस वक्त Karlie Andrews को डेट कर रहे हैं, जो एक पाइलेट्स इंस्ट्रक्टर हैं. दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं. हाल ही में क्रिसमस को लेकर चल रही तैयारियों की फोटोज़ भी वायरल हुई थीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









