
Chris Jordan Hat-trick, T20 World Cup 2024: एक दिन में 2 हैट्रिक... पैट कमिंस के बाद क्रिस जॉर्डन का कमाल, टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
AajTak
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार (23 जून) को इतिहास रचा गया है. इस एक ही दिन में 2 हैट्रिक लगी हैं. पहले ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली. अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है.
Chris Jordan Hat-trick, T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार (23 जून) को इतिहास रचा गया है. इस एक ही दिन में 2 हैट्रिक लगी हैं. पहले ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली. अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है.
जॉर्डन ने यह उपलब्धि अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में हासिल की है. मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अमेरिकी टीम 18.5 ओवर में 115 रन बनाकर ही ढेर हो गई. टीम के लिए नीतीश कुमार ने 30 और कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए.
टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज
मगर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉर्डन के आगे अमेरिकी टीम बेबस दिखी. जॉर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली. जॉर्डन ने यह उपलब्धि पारी के 19वें ओवर में हासिल की. उन्होंने अली खान, नोस्थुश केंजिगे और सौरभ नेत्रवलकर को लगातार गेंदों पर आउट कर हैट्रिक लगाई.
जॉर्डन ने ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर यह तीन विकेट झटके. उनका शिकार होने वाले तीनों प्लेयर खाता नहीं खोल सके. बता दें कि जॉर्डन टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल 9वीं हैट्रिक है.
यदि एक हैट्रिक और लगती है तो बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









