
Chris Gayle Vs Curtly Ambrose: ‘उनके लिए कोई सम्मान नहीं’, क्रिस गेल और पूर्व खिलाड़ी में तू-तू मैं-मैं
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज़ के दो दिग्गज आमने-सामने हैं. कर्टली एम्ब्रोस ने टीम में क्रिस गेल के चयन को लेकर सवाल किए तो यूनिवर्स बॉस ने अब पलटवार किया है.
Chris Gayle Vs Curtly Ambrose: टी-20 वर्ल्डकप शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, हर टीम अपनी तैयारियों में जुटी है. वेस्टइंडीज़ की टीम इस बार भी वर्ल्डकप जीतने की प्रबल दावेदार है. लेकिन वेस्टइंडीज़ टीम के स्टार प्लेयर क्रिस गेल को लेकर विवाद छिड़ गया है. क्रिस गेल और दिग्गज तेज़ गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस के बीच टीम सिलेक्शन को लेकर तू-तू मैं-मैं हो रही है. दरअसल, कर्टली एम्ब्रोस ने हाल ही में बयान दिया था कि वर्ल्डकप में क्रिस गेल को सीधे प्लेइंग 11 में चुना जाना तय नहीं माना जाना चाहिए, फिटनेस और फॉर्म को ध्यान में देना चाहिए. इसी को लेकर क्रिस गेल भड़क गए हैं और उन्होंने कहा है कि अब उनके दिल में कर्टली एम्ब्रोस के लिए कोई सम्मान नहीं बचा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









