
Cheteshwar Pujara Mohammad Rizwan: PAK प्लेयर रिजवान और पुजारा की मुलाकात, फैन्स ने बताया क्या बात हुई
AajTak
पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में एक साथ काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. पुजारा ने इस सीजन का दूसरा दोहरा शतक जमाया...
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इंग्लैंड में एक साथ काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. बड़ी बात यह भी है कि दोनों एक ही टीम ससेक्स का हिस्सा हैं. दोनों ने एक साथ ही काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में डर्बीशायर के खिलाफ मैच से डेब्यू भी किया था.
पुजारा इससे पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन मोहम्मद रिजवान के लिए यह पहला मौका है. हाल ही में रिजवान और पुजारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों बातें करते दिखाई दे रहे हैं. क्या बात कर रहे हैं, यह सोशल मीडिया यूजर्स ने ही अलग-अलग अपने हिसाब से बताया है.
यूजर्स ने इस तरह दिए रिएक्शन
सबसे पहले यह वीडियो ससेक्स टीम ने ही शेयर किया था. इसमें लिखा कि मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान रिजवान और पुजारा बात करते हुए. इस पर एक यूजर ने दोनों की बातों को डिकोड करने की कोशिश की. उसने पोस्ट में लिखा...
रिजवान: आप पहले भी यहां से खेलते थे? पिछले साल? पुजारा: (वीडियो में आवाज नहीं सुनाई दी) रिजवान: जिनसे लास्ट मैच था. पुजारा: (वीडियो में आवाज नहीं सुनाई दी) रिजवान: अच्छा और था.
Rizwan x Pujara pre-match prep. 🙌 pic.twitter.com/g3vVwefsQf

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










