
Cheteshwar Pujara India vs Bangladesh Test: चेतेश्वर पुजारा बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर... इस तरह पछाड़ देंगे लीजेंड डॉन ब्रैडमैन को
AajTak
भारतीय टीम ने बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया है. साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा मैच गुरुवार से मीरपुर में खेला जाएगा. इसी टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है. वह 13 रन बनाते ही सर डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ देंगे...
Cheteshwar Pujara India vs Bangladesh Test: भारतीय टीम के स्टार टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है. भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार (22 दिसंबर) से मीरपुर में खेलना है. इसी टेस्ट मैच में पुजारा के पास यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है.
दरअसल, चेतेश्वर पुजारा ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 97 मैच खेले हैं, जिसमें 44.76 की शानदार औसत से 6984 रन बनाए हैं. वह क्रिकेट के लीजेंड और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन को टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पीछे छोड़ने के बेहद करीब हैं.
पुजारा 13 रन बनाते ही ब्रैडमैन को पछाड़ देंगे
यदि पुजारा 13 रन और बना लेते हैं, तो वह ब्रैडमैन को पीछे छोड़ देंगे. ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड ने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की शानदार औसत से 6996 रन बनाए थे. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा और ब्रैडमैन इस वक्त टॉप-50 में भी शामिल नहीं हैं.
फिलहाल, रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए.
ब्रैडमैन और पुजारा के बीच रनों का अंतर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









