
Cheteshwar Pujara and Mohammad Rizwan: पाकिस्तानी प्लेयर के साथ एक टीम में चेतेश्वर पुजारा, दोनों का हुआ डेब्यू
AajTak
काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने पर पुजारा के लिए टीम इंडिया में वापसी करने का भी मौका बन सकता है. इस बल्लेबाज को श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीन समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.
टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान काउंटी क्रिकेट में एक ही टीम ससेक्स का हिस्सा हैं. दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार को काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में डर्बीशायर के खिलाफ मुकाबले के जरिए ससेक्स के लिए अपना डेब्यू किया. पुजारा इससे पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन मोहम्मद रिजवान के लिए यह पहली मौका है.
टीम के कोच ने कही ये बात
ससेक्स के मुख्य कोच इयान सैलिसबरी ने कहा, 'मैं रिजवान और पुजारा जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में ले पाने हेतु बेहद उत्साहित हूं. वे पूरी तरह वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं जो पिच पर हमारे प्रदर्शन को सुधारेंगे, बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी वह बाकी खिलाड़ियों को मोटिवेट करेंगे. इससे ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल बनेगा.'
चेतेश्वर पुजारा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था. हालांकि, वह 2021 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला. यही कारण है कि पुजारा ने ससेक्स के लिए खेलने का फैसला, ताकि पुरानी फॉर्म में वापसी की जा सके.
पुजारा के पास कमबैक का मौका
काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने पर पुजारा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया में वापसी करने का भी मौका बन सकता है. गौरतलब है कि पुजारा को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








