
Cheteshwar Pujara: 'तुमने देश के लिए चोट खाई...', 100वें टेस्ट पर पुजारा का सम्मान, AUS ने भी किया सलाम, Video
AajTak
भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. दिल्ली में मैच से पहले उनका सम्मान हुआ, इस दौरान सुनील गावस्कर ने उनके लिए एक भावुक स्पीच दी. साथ ही टीम इंडिया ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
टीम इंडिया के सीनियर क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जा रहा दिल्ली टेस्ट काफी स्पेशल है. चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट करियर का यह 100 मैच है, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें भारतीय क्रिकेटर हैं. दिल्ली टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा का सम्मान किया गया, टीम इंडिया के लीजेंड सुनील गावस्कर ने उन्हें स्पेशल कैप सौंपी.
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा को स्पेशल कैप सौंपी, साथ ही कहा कि आपने देश के लिए चोट खाई हैं, बॉलर्स को आपका विकेट लेने के लिए हमेशा संघर्ष करना पड़ा है. आप कई युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं और बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट कितना अहम है. सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप 100वें टेस्ट में शतक मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनें.
A guard of honour and a warm welcome for @cheteshwar1 on his 1⃣0⃣0⃣th Test 😃👌#TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/jZoY1mjctu
चेतेश्वर पुजारा के साथ इस मौके पर उनका परिवार भी मौजूद रहा. चेतेश्वर पुजारा के पिता, उनकी वाइफ और बेटी भी सम्मान के दौरान साथ रहे. इस मौके पर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि एक युवा क्रिकेटर के तौर पर आपका सपना देश के लिए खेलना होता है, वह भी टेस्ट क्रिकेट खेलना. कभी नहीं सोचा था कि 100 टेस्ट मैच खेल पाउंगा, टेस्ट क्रिकेट और जिंदगी के बीच काफी समानताएं हैं, अगर आप मुश्किल वक्त को झेल जाते हैं तो बेहतर रिजल्ट मिलता है.
चेतेश्वर पुजारा को इस स्पेशल मौके पर टीम इंडिया की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जब वह फील्डिंग के लिए मैदान में एंटर हुए, तब टीम इंडिया ने उनका सम्मान किया. खास बात ये भी रही कि ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स भी इस दौरान पुजारा को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए खड़े हुए.
𝗔 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝘁𝗼 𝗰𝗵𝗲𝗿𝗶𝘀𝗵! 💯 Golden words from the legendary Sunil Gavaskar as he felicitates @cheteshwar1 on his landmark 100th Test 👏🏻👏🏻#TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/AqVs6JLO2n

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








