
Cheteshwar Pujara: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, इंग्लैंड में चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक
AajTak
चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स टीम के लिए डेब्यू करते हुए दूसरी पारी में डबल सेंचुरी लगाई. यह मैच डर्बीशायर के खिलाफ खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ...
भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन खेला जा रहा है. वहीं, इससे हटकर भारतीय टेस्ट टीम के स्टार प्लेयर चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड की घरेलू लीग काउंटी सीजन में हिस्सा लिया है. यहां उन्होंने 14 अप्रैल से खेले गए 4 दिवसीय मैच में ससेक्स के लिए डेब्यू किया. यह मैच पुजारा के लिए बेहद शानदार रहा और डेब्यू मैच में ही दोहरा शतक जड़ दिया.
पुजारा को IPL 2022 की मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था. वह 2021 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. यही वजह रही कि पुजारा ने काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला, ताकि पुरानी फॉर्म में वापसी की जा सके.
ससेक्स को फॉलोऑन खेलना पड़ा
पुजारा ने अपना डेब्यू मैच डर्बीशायर के खिलाफ खेला. इस मैच में डर्बीशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 505 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद ससेक्स टीम 174 रनों पर ही सिमट गई और फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा. पहली पारी में पुजारा ने सिर्फ 6 रन बनाए थे. पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान भी इसी टीम से पुजारा के साथ खेल रहे थे. उन्होंने भी पहली पारी में सिर्फ 22 रन ही बनाए.
दूसरी पारी में पुजारा की डबल सेंचुरी
फॉलोऑन खेलते हुए ससेक्स टीम ने शानदार शुरुआत की. दूसरी पारी में कप्तान टॉम हेन्स ने 243 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली. रिजवान की बारी ही नहीं आई. इस तरह ससेक्स टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 513 रन जड़ दिए. इस तरह ससेक्स और डर्बीशायर के बीच यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









