
Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा का कमाल, काउंटी में बने ससेक्स टीम के कप्तान
AajTak
भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा चेतेश्वर पुजारा अब काउंटी क्रिकेट में ससेक्स टीम की कप्तानी करेंगे. टीम के रेगुलर कप्तान चोटिल हैं, ऐसे में अभी मिडिलसेक्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पुजारा को कमान सौंपी गई है.
भारतीय टेस्ट टीम की नई ‘दीवार’ चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ वक्त से बुरी फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट ने उनकी किस्मत बदल दी. पहले यहां उनकी फॉर्म वापस आई और अब काउंटी की ससेक्स टीम ने चेतेश्वर पुजारा को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है. हालांकि, यह अभी एक मैच के लिए ही हुआ है.
ससेक्स टीम मंगलवार से मिडिलसेक्स के खिलाफ मैच खेल रही है. इस मैच के लिए चेतेश्वर पुजारा को कप्तान बनाया गया है. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि ससेक्स टीम के कप्तान टॉम हेन्स को चोट लगी है और वह अगले 5-6 हफ्ते के लिए मैदान से बाहर रहेंगे.
Following the news of Tom Haines' injury, Cheteshwar Pujara has been named as interim captain. © Good luck to @cheteshwar1 and the team. 👏 #GOSBTS
इस काउंटी सीज़न में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा पर टीम ने भरोसा जताया है और कमान सौंप दी है. ससेक्स टीम काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन-2 में खेल रही है और अभी तक चेतेश्वर पुजारा इस सीजन में 6 मैच में अपनी टीम के लिए 750 से अधिक रन बना चुके हैं.
टीम ने अपने बयान में कहा है कि जब से चेतेश्वर पुजारा ससेक्स के साथ जुड़े हैं, तभी से वो टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं. ऐसे में अब जब अचानक टॉम हेन्स को चोट लगी और एक लीडर की ज़रूरत हुई, तब चेतेश्वर पुजारा ही सबसे बेहतर च्वाइस नज़र आए.
बता दें कि 34 साल के चेतेश्वर पुजारा खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. लेकिन वह काउंटी खेलने पहुंचे और वहां लगातार रन बरसाए. जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई, इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हुए टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा टीम में आए और अर्धशतक भी जमाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









