
Cheteshwar Pujara: काउंटी में चेतेश्वर पुजारा ने फिर मारी डबल सेंचुरी, जो 118 साल में नहीं हुआ वो कर दिखाया
AajTak
भारतीय टेस्ट टीम की दीवार चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स के लिए कप्तानी करते हुए कमाल की पारी खेली. मिडिलसेक्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पुजारा ने दोहरा शतक जमाया.
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. ससेक्स की कप्तानी करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने बुधवार (20 जुलाई) को दोहरा शतक जमाया. काउंटी चैम्पियनशिप के इस सीजन में चेतेश्वर पुजारा का तीसरा दोहरा शतक है, जो एक रिकॉर्ड है. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर मिडिलसेक्स और ससेक्स का मुकाबला चल रहा है. इस मैच में चेतेश्वर पुजारा ससेक्स की कप्तानी कर रहे हैं, मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने अपना दोहरा शतक पूरा किया. चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पारी में कुल 403 बॉल खेलीं, इनमें 21 चौकों और 3 छक्कों की मदद से उन्होंने कुल 231 रन बनाए. मिडिलसेक्स की ओर से पांच विकेट लेने वाले टॉम हेल्म ने ही चेतेश्वर पुजारा का विकेट लिया.
A batting masterclass at Lord's. 🌟 Superb, @cheteshwar1. 👏 2⃣0⃣0⃣ pic.twitter.com/IQ0e3G25WD
जो 118 साल में नहीं हो सका...
चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. करीब 118 साल बाद ऐसा हुआ है, जब ससेक्स क्रिकेट के किसी बल्लेबाज ने एक ही सीजन में तीन डबल सेंचुरी जड़ी हो. चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी चैम्पियनशिप 2022 में अभी तक तीन दोहरे तक, दो शतक जड़ दिए हैं. उन्होंने अभी तक इस सीजन में 6, 201*, 109, 12, 203, 16, 170*, 3, 46, 231 रन बनाए हैं.
अगर मैच की बात करें तो ससेक्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 523 का स्कोर खड़ा किया. चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक के अलावा टॉम एल्सॉप ने भी 135 रनों की पारी खेली.
👏 @cheteshwar1 finishes on 231 off 403 balls.#LoveLords pic.twitter.com/yx5gkSChZY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









