
Cheteshwar Pujara: कप्तान चेतेश्वर पुजारा का लॉर्ड्स में धमाल, जड़ दिया काउंटी सीजन का पांचवां शतक
AajTak
कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिडिलसेक्स के खिलाफ शतक जड़ दिया है. मौजूदा काउंटी सीजन में ससेक्स के लिए पुजारा का यह पांचवां शतक रहा.
चेतेश्वर पुजारा का काउंटी क्रिकेट में शानदार फॉर्म जारी है. पुजारा ने काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन-2 में मंगलवार को ससेक्स की ओर से खेलते हुए मिडिलसेक्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. पुजारा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नौ चौके और एक छक्के की मदद से सिर्फ 144 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. लॉर्ड्स मे चल रहे इस मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 115 रन बनाकर नाबाद रहे.
इस काउंटी सीजन पुजारा का यह पांचवां शतक रहा. दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इससे पहले काउंटी डिवीजन 2 चैम्पियनशिप के पहले हाफ में ससेक्स के लिए पांच मैचों में 120 की औसत से 720 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले, जिसमें दो दोहरे शतक शामिल थे. अब पुजारा ने इस सीजन अपने शतकों की संख्या पांच पहुंचा दी है.
टीम की कर रहे हैं कप्तानी
खास बात यह है कि पुजारा मिडिलसेक्स के खिलाफ मुकाबले में ससेक्स की कप्तानी भी संभाल रहे हैं. इसके पीछे की वजह ससेक्स टीम के नियमित कप्तान टॉम हेन्स का चोटिल होना है. हेन्स अगले 6-7 हफ्ते के लिए मैदान से बाहर रहेंगे. ऐसे में पुजारा को ससेक्स मैनेजमेंट ने टीम का अंतरिम कप्तान नियुक्त कर दिया.
काउंटी के जरिए की वापसी
खराब फॉर्म के चलते 34 साल के पुजारा को इस साल श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद पुजारा ने अपनी फॉर्म पाने के लिए काउंटी क्रिकेट का रुख किया, जहां वह शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे. इसके चलते पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए एजबेस्टन टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









