
Cheteshwar Pujara: 'अगर मैं IPL में होता...', भारतीय टीम में वापसी करने के बाद चेतेश्वर पुजारा का बयान
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाले टेस्ट मैच के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई है. दाएं हाथ के बल्लेबाज पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है.
चेतेश्वर पुजारा ने अपने शानदार फॉर्म की बदौलत एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी की है. पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निधारित टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. गौरतलब है कि पुजारा को लगातार खराब प्रदर्शन के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था. लेकिन काउंटी क्रिकेट में शानदार खेल दिखाकर उन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया का टिकट कटाया है.
खास बात है कि पुजारा को आईपीएल नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बैटिंग स्किल को निखारने के लिए काउंटी क्रिकेट का रुख किया. अब पुजारा ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर बड़ी बात कही है.
पुजारा ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, 'अगर किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मुझे चुना होता तो इस बात की काफी कम संभावना होती कि मुझे मौका मिलता. मैं केवल नेट्स में प्रैक्टिस करके लौट आता. नेट में प्रैक्टिस करने और मैदान पर मैच के दौरान प्रैक्टिस करने में काफी अंतर होता है. ऐसे में मुझे काउंटी क्रिकेट खेलने का ऑफर आया तो मैंने तुरंत हां कर दी.'
मैं काफी पॉजिटिव था: पुजारा
पुजारा ने आगे कहा, 'मैं काफी पॉजिटिव था, इसमें कोई संदेह नहीं. जिस तरह से मैंने काउंटी में खेला था,, मुझे उम्मीद थी कि मैं भारतीय टीम में वापसी करूंगा. लेकिन जब मैं काउंटी क्रिकेट खेलने गया, तो भारतीय टीम में वापसी मेरे दिमाग में तब नहीं थी. मैं बस अपनी लय खोजना चाहता था और मुझे पता था कि एक बड़ी पारी से मुझे टच हासिल करने में काफी मदद मिलेगी.
काउंटी में पुजारा ने जड़े 4 शतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









