
Chetan Sharma: 'तो फिर हटाया क्यों था…', 50 दिन बाद फिर चीफ सेलेक्टर बने चेतन शर्मा, BCCI पर भड़के फैन्स
AajTak
बीसीसीआई ने नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि जिन चेतन शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद हटाया गया था एक बार फिर उन्हें ही चीफ सेलेक्टर बना दिया गया है. इसपर फैन्स का क्या रिएक्शन आया है, जानिए...
भारतीय टीम शनिवार को जब श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में उतरने की तैयारी में थी, उससे कुछ वक्त पहले ही बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया. बोर्ड द्वारा नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान किया गया. जिसमें चेतन शर्मा को एक बार फिर चीफ सेलेक्टर बना दिया गया है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद एक्शन के नाम पर जिन चेतन शर्मा को हटाया गया, फिर उन्हीं की वापसी करवाई गई और इससे फैन्स काफी नाराज़ हैं और हर किसी ने बीसीसीआई पर गुस्सा निकाला है.
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर बाहर हुई, टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हुए. इसके बाद बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था. तब इसे कड़ा एक्शन कहा गया और बर्खास्तगी का नाम दिया गया.
Isn’t Chetan Sharma the guy who is 4’9” and on whose last ball of the match was a full toss and was thrown out of ground by Javed Miandad to win Asia Cup? https://t.co/4UCA1Qz52w
Chetan Sharma pic.twitter.com/MsNiZnKZvM
बता दें कि बीसीसीआई द्वारा शनिवार को नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान किया गया है. 18 नवंबर 2022 को बीसीसीआई ने पिछली कमेटी को हटा दिया था और अब नई कमेटी का ऐलान किया गया है.
Worst decision by BCCI to hold Chetan Sharma as head of selection committee.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









