
Champions Trophy Reached Pakistan: पाकिस्तान के बाद भारत भी आएगी चैम्पियंस ट्रॉफी... PoK में नहीं होगा टूर, देखें पूरा शेड्यूल
AajTak
Champions Trophy Reached Pakistan: चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक होना तय है. मगर इसका शेड्यूल अब तक नहीं आया है. ऐसे में ICC के इतिहास में यह भी पहली बार ही हुआ है कि शेड्यूल जारी होने से पहले ट्रॉफी मेजबान देश पहुंची और टूर भी करेगी. इसके अलावा BCCI की आपत्ति के बाद ट्रॉफी टूर शेड्यूल को ICC ने बदल दिया है.
Champions Trophy Reached Pakistan: अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है. इसी के तहत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी 14 नवंबर को पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गई है. तब पाकिस्तानी सरकार ने इस ट्रॉफी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भी घुमाने का ऐलान किया था. मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आपत्ति के बाद ICC ने इसे रद्द कर दिया.
इसी के साथ ICC ने ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत ट्रॉफी अब PoK नहीं जा सकेगी. शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रॉफी 12 दिनों के टूर के लिए भारत भी आएगी. इनके अलावा बाकी देशों में भी यह ट्रॉफी घूमने जाएगी.
PoK के किसी भी शहर में नहीं जाएगी ट्रॉफी
दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने प्लान तैयार किया था कि इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर के बीच ट्रॉफी को पूरे पाकिस्तान में घुमाया जाएगा. इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंटी पर्वत चोटी K2 पर भी ले जाया जाएगा.
साथ ही मुजफ्फराबाद समेत PoK के तीन शहरों में भी ट्रॉफी को ले जाने का फैसला किया गया था. मगर BCCI की आपत्ति के बाद ICC ने इस पर संज्ञान लिया है. साथ ही पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि यह ट्रॉफी अब PoK नहीं जाएगी. ICC ने चैम्पियंस ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल जारी कर दिया है, जो इस प्रकार है...
ट्रॉफी टूर का शेड्यूल...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









