
Champions Trophy 2025 Update: पाकिस्तान से बाहर दूसरे देश में होगी चैम्पियंस ट्रॉफी? ICC एक्शन लेने को तैयार, दूसरे देशों से हो रही बात
AajTak
Champions Trophy 2025 Latest Update: चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं. ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि अब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान से बाहर दूसरे देश में हो सकता है.
Champions Trophy 2025 Latest News Update: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल पर भाग लेने वाले देशों के साथ चर्चा जारी रखी है, वहीं अटकलें ऐसी हैं कि भारत के पाकिस्तान आने से इनकार करने के बाद पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान से बाहर आयोजित किया जा सकता है. एक सूत्र ने यह जानकारी समाचार एजेंसी पीआई को दी.
ऐसी चर्चा थी कि अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए साउथ अफ्रीका एक विकल्प हो सकता है. पीटीआई की रिपोर्ट में यह दावा है कि मंगलवार को आईसीसी में इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है.
इस बीच आईसीसी ने प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट के लॉन्च शेड्यूल को भी स्थगित कर दिया जो 11 नवंबर को लाहौर में आयोजित होने वाला था. पीटीआई को पता चला है कि पीसीबी देश के बाहर यहां तक कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का इच्छुक नहीं है.
खेल की वैश्विक संचालन संस्था आईसीसी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एक पत्र मिला है जिसमें टूर्नामेंट के लिए भारत की पाकिस्तान यात्रा करने में असमर्थता के लिए बीसीसीआई से लिखित पुष्टि मांगी गई है.
दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को बताया है कि देश में सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है और उसने हाल ही में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की सफलतापूर्वक मेजबानी की है और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भी यही वादा किया है. पाकिस्तान पिछले साल एशिया कप की तरह इस इवेंट को ‘हाइब्रिड मॉडल’ में नहीं कराने के अपने रुख पर अड़ा हुआ है, तब भारत के मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे. आईसीसी ने अभी तक पीसीबी को जवाब नहीं दिया है और भाग लेने वाली टीमों के साथ शेड्यूल पर चर्चा कर रहा है.
2012 में दोनों देशों के बीच हुई थी द्विपक्षीय सीरीज भारत और पाकिस्तान ने 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंटों में वे एक-दूसरे का सामना करते रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित एशिया कप को भी हाइब्रिड मॉडल में बदल दिया गया था, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था. भारत ने तब अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








