
Champions Trophy 2025: भारत के सामने फिर झुकेगा पाकिस्तान... एशिया कप की तर्ज पर खेली जाएगी चैम्पियंस ट्रॉफी!
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में होना है. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है. मगर इस इस बात को लेकर सस्पेंस है कि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा या नहीं.
Champions Trophy 2025 Update:आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर आईसीसी संग करार पर साइन भी किए थे. फिर भी इस बात को लेकर सस्पेंस है कि क्या पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा या नहीं.
...तो यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले
पिछले साल हुए एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास ही थी. मगर तब बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद पीसीबी को मजबूरन एशिया कप को 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत कराना पड़ा था. अब पाकिस्तान को डर है कि एशिया कप 2023 की तरह ही कहीं यह टूर्नामेंट भी 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत ना कराना पड़े. अगर भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं आती है, तो चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के मुकाबले यूएई में शिफ्ट हो सकते हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के कार्यकारी बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक चैम्पियंस ट्रॉफी को ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराना एक विकल्प हो सकता है क्योंकि आईसीसी भारत की भागीदारी पर फैसला नहीं ले सकता. सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई टूर्नामेंट की तारीख करीब आने पर ही फैसला लेगा और यूएई में इसके आयोजन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'आईसीसी बोर्ड की बैठकों में हर सदस्य अपना मसला उठा सकता है जिस पर वोटिंग होती है. लेकिन अगर सदस्य देश की सरकार कहती है कि वे वहां नहीं खेल सकते तो आईसीसी को विकल्प तलाशने होते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









