
Captain Rohit Sharma: द्रविड़-कोहली और वर्ल्डकप, कैप्टन रोहित के पहले इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें
AajTak
बीसीसीआई.टीवी से बात करते हुए रोहित शर्मा ने नए हेड कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली और मिशन वर्ल्डकप को लेकर अपना प्लान सभी के सामने रखा है. रोहित शर्मा के इस इंटरव्यू की दस बड़ी बातें आप भी पढ़ लीजिए...
Captain Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट इस वक्त एक बदलाव के दौर से गुज़र रहा है. टी-20 और वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान अब रोहित शर्मा के हाथ में चली गई है, जबकि विराट कोहली को अब सिर्फ टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा ने कमान संभालने के बाद पहली बार अपने प्लान के बारे में खुलकर बात की है. बीसीसीआई.टीवी से बात करते हुए रोहित शर्मा ने नए हेड कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली और मिशन वर्ल्डकप को लेकर अपना प्लान सभी के सामने रखा है. रोहित शर्मा के इस इंटरव्यू की दस बड़ी बातें आप भी पढ़ लीजिए...1. भारतीय टीम की कप्तानी संभालना मेरे लिए गर्व की बात है. ये एक बड़ी जिम्मेदारी है, मैंने कई मौकों पर कप्तानी की है. लेकिन जब भी मैंने कप्तानी की, मैंने हमेशा चीज़ों को सिंपल रखने क कोशिश की है. 2. कप्तान और कोच का यही रोल है कि वह खिलाड़ियों के साथ खुलकर बात कर सके और लोगों को उनके रोल के बारे में समझाया जा सके. हम इसी के साथ आगे बढ़ेंगे. 3. राहुल द्रविड़ के साथ काम करना काफी मज़ेदार है, हम जानते हैं कि कैसे उन्होंने अपना क्रिकेट खेला है. 4. राहुल द्रविड़ के साथ ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी कूल रहता है, अभी थोड़ा ही वक्त हुआ है लेकिन काफी मज़ेदार सफर रहा है. मैंने खुद अपने गेम के बारे में पहले भी उनसे काफी बात की हैं. 5. हमें नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना है, कई बार हम 10-3, 15-2 होते हैं लेकिन हम उसपर रिकवर नहीं हो पाए हैं ऐसे में हमें उसके लिए तैयार होना होगा. Goals & excitement 👍 Working with Rahul Dravid 👌@imVkohli's legacy as India's white-ball captain 👏#TeamIndia's new white-ball captain @ImRo45 discusses it all in this special feature for https://t.co/Z3MPyesSeZ 👍 👍 Watch the full interview 🎥 🔽https://t.co/JVS0Qff905 pic.twitter.com/kFlqZxWh5t

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









