
Canada vs India T20 World Cup 2024: कनाडा के खिलाफ रोहित शर्मा अपनाएंगे ओल्ड फॉर्मूला, विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन बदलेगी! ऐसी होगी प्लेइंग-11
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारतीय टीम कनाडा का सामना करने जा रही है. इस मुकाबले में सबकी निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेंगी. कोहली मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में 1.66 के एवरेज से सिर्फ पांच रन बना पाए हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शनिवार (15 जून) को भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं साद बिन जफर के कंधों पर कनाडाई टीम की बागडोर होगी.
कोहली की बैटिंग पोजीशन पर छिड़ी बहस
इस मुकाबले में सबकी निगाहें भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेंगी. आईपीएल 2024 में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन करके कोहली वर्ल्ड कप में आए थे, लेकिन शुरुआती मुकाबलों में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. कोहली अब तक तीन मैचों में 1.66 की औसत से महज पांच रन बना पाए हैं. अमेरिका के खिलाफ तो कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए थे.
New York ✅#TeamIndia arrive in Florida 🛬 for their last group-stage match of the #T20WorldCup! 👍 pic.twitter.com/vstsaBbAQx
विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन को लेकर बहस छिड़ गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबति रायडू का मानना है कि कोहली को ओपनिंग करते रहना चाहिए. वहीं एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की राय उनसे भिन्न है. कैफ के मुताबिक अब कोहली को अपने पारंपरिक स्लॉट (तीसरे नंबर) पर खेलना चाहिए. अब ये देखना होगा कि कोहली कनाडा के खिलाफ मैच में ओपनिंग करते हैं या उन्हें तीसरे नंबर पर बैटिंग का चांस मिलता है.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











