
Cameron Green Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या को देखकर जीत का फॉर्मूला जान गए थे कैमरून ग्रीन, इस तरह मैच पलटा
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच के हीरो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में अर्धशतक जमाया. मगर कैमरून ग्रीन को यह पारी खेलने का आइडिया भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को देखकर आया था.
Cameron Green Hardik Pandya: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ही घर में सीरीज का पहला मैच गंवा दिया है. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया. इसमें भारतीय टीम को 4 विकेट से करारी शिकस्त मिली.
मैच के हीरो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में अर्धशतक जमाया. मगर कैमरून ग्रीन को यह पारी खेलने का आइडिया भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को देखकर आया था.
पंड्या के बाद कैमरून की तूफानी पारी
दरअसल, पंड्या ने 30 बॉल पर 71 रनों की दमदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जमाए. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 208 रनों का स्कोर बनाया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने पहली बार कैमरून ग्रीन को ओपनिंग भेजा.
23 साल के ऑलराउंडर कैमरून ने इस मौके को भुनाया और 30 बॉल पर 61 रनों की पारी खेल डाली. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके जमाए. कैमरून का स्ट्राइक रेट 203.33 का रहा. कैमरून को ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
What a finish, what a knock by Hardik Pandya. pic.twitter.com/I6qgBsmGGG

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









