
Bismah Maroof Announced Retirement: वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका... बिस्माह मारूफ ने अचानक लिया संन्यास
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले तगड़ा झटका लगा है. पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. बिस्माह ने 2006 में भारतीय टीम के खिलाफ जयपुर वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.
Bismah Maroof Announced Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट को झटका देने वाली खबर सामने आ रही है. 32 साल की महिला क्रिकेटर और पाकिस्तान टीम की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) से संन्यास ले लिया है. फिलहाल उन्होंने संन्यास का कारण नहीं बताया है.
बिस्माह ने पाकिस्तान टीम के लिए 136 वनडे और 140 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे में 29.55 के औसत से 3369 रन बनाए हैं. जबकि टी20 में बिस्माह ने 27.55 के धांसू औसत से 2893 रन जड़े हैं.
12 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं बिस्माह
लेग स्पिन में बिस्माह ने वनडे में 44 और टी20 में 36 विकेट भी लिए. बिस्माह ने 2006 में भारतीय टीम के खिलाफ जयपुर वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. जबकि टी20 में उनका डेब्यू 2009 में हुआ था. बिस्माह ने आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में पहला टी20 मैच खेला था.
इस स्टार महिला क्रिकेटर ने 4 वनडे वर्ल्ड कप (2009, 2013, 2017 और 2022 ) खेले हैं. 2022 में बिस्माह ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप खेला था. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 2009 से 2023 के बीच 8 वर्ल्ड कप खेले. इस दौरान बिस्माह ने 2020 और 2023 में कप्तानी की थी. वहीं इस साल टी20 महिला वर्ल्ड कप सितंबर-अक्टूबर में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी होगा.
बीच में 2 बार ले चुकी हैं लंबा ब्रेक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









