
Bishan Singh Bedi Passed Away: जब खून से लथपथ हुए भारतीय खिलाड़ी... कप्तान बेदी ने गेंदबाजों से बचने के लिए घोषित की पारी
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हुआ. बेदी के परिवार में उनकी पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं. उनके एक करीबी दोस्त ने कहा, 'उन्होंने सोमवार सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली. हाल ही में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था. संक्रमण फैल गया और वह इससे उबर नहीं सके.'
Bishan Singh Bedi Passes Away: भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच सोमवार (23 अक्टूबर) को खेल जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबी बीमारी के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा.
बेदी भारतीय क्रिकेट का वो चेहरा रहे, जो न सिर्फ मैदान पर अपने प्रदर्शन से चमके... बल्कि अपने नेतृत्व से मिसाल कायम की और साथ ही अपने विचार रखने में कभी संकोच नहीं किया. भारतीय जमीन से लेकर विदेशों में भी उन्होंने अपनी फ्लाइटेड लेग ब्रेक के जाल में बड़े-बड़े दिग्गजों को उलझाया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता मैच गंवा दिया था
कई बार बेदी अपने फैसलों के कारण आलोचना भी झेल चुके हैं. नवंबर 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ जीता हुआ मैच तब कप्तान रहे बेदी ने जानबूझकर गंवा दिया था. पाकिस्तान टीम की बेईमानी के बाद उन्होंने मैच खेलने से मना कर दिया था और बल्लेबाजों को मैदान के बाहर बुला लिया था. तब मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी.
ऐसा ही एक वाकया 1976 के वेस्टइंडीज दौरे पर भी देखने को मिला था, जब होल्डिंग, डेनियल, जूलियन और होल्डर जैसे कैरेबियन गेंदबाजों की खतरनाक बॉलिंग से अपने बल्लेबाजों का बचाने के लिए कप्तान बिशन सिंह बेदी ने चौथे टेस्ट की दोनों ही पारियां बिना पूरी खेले पारी घोषित कर दी थी. जबकि इस मैच को जीतकर भारत सीरीज को 2-2 से बराबर करने की स्थिति में था.
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में रचा था इतिहास

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









