
Big Bash League Matt Renshaw: बोल्ड होने के बाद आगबबूला हुआ बल्लेबाज, विरोधी टीम के कप्तान से हुई बहस, Video
AajTak
बिग बैश लीग के एलिमिनेटर मैच में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी थंडर पर आठ रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में हीट के बल्लेबाज मैट रेनशॉ भी सुर्खियों में रहे. मैट रेनशॉ ने बोल्ड होने के बाद अपना आपा खो दिया और उनकी विपक्षी टीम के कप्तान से बहस हो गई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
दुनिया भर में अभी टी20 मुकाबलों का दौर चल रहा है. भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है. वहीं साउथ अफ्रीका, यूएई में भी टी20 लीग का आयोजन हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया भी इसमें पीछे नहीं है और वहां फिलहाल बिग बैश लीग आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार (27 जनवरी) को सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट के बीच मुकाबला खेला गया.
रेनशॉ-ग्रीन के बीच हुई बहस
इस मुकाबले में मैट रेनशॉ भी सुर्खियों में रहे. मैट रेनशॉ ने आउट होने के बाद अपना आपा खो दिया और उनकी विपक्षी टीम के कप्तान से बहस हो गई . यह घटना मैच के 19वें ओवर में घटी जब क्रिस ग्रीन ने रेनशॉ को बोल्ड कर दिया. रेनशॉ काफी खतरनाक बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने आउट होने से पहले सिर्फ आठ गेंदों पर 24 रन बनाए थे.
सिडनी थंडर के कप्तान विकेट से खुश थे और उन्होंने कुछ ज्यादा उत्साह दिखाया जो रेनशॉ को रास नहीं आया. ब्रिस्बेन हीट के इस प्लेयर ने वापस जाते समय हुए क्रिस ग्रीन से कुछ शब्द कहे. जवाब में थंडर के कप्तान ने कुछ खास रिप्लाई नहीं किया. बताते चलें कि रेनशॉ ने अपने सभी रन पाकिस्तानी लेग-स्पिनर उस्मान कादिर के खिलाफ एक ओवर से बनाए.
Things getting spicy in the middle! #BBL12 pic.twitter.com/QmrVJOUHWh
मुकाबले की बात करें तो ब्रिसबेन हीट ने अपने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 203 रन बनाए. उसमान ख्वाजा ने 55 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली. वहीं मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़ा 48 गेंदों पर 73 रनों शानदार पारी खेली. लाबुशेन ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्का लगाया. सिडनी थंडर की ओर से क्रिस ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. वहीं बेन कटिंग और डेनियल सैम्स ने एक-एक विकेट हासिल किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








