
Bhuvneshwar Kumar Wife Nupur: 'आजकल लोग एकदम नाकारा हो गए', भुवनेश्वर कुमार के सपोर्ट में बोलीं पत्नी नूपुर नागर
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए थे. इसी वजह से भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी. मैच के बाद से ही सोशल मीडिया पर भुवी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. मगर अब भुवनेश्वर के सपोर्ट में उनकी पत्नी नूपुर नागर उतर आई हैं...
Bhuvneshwar Kumar Wife Nupur: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों आलोचकों और ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टी20 मैच में भुवी काफी महंगे साबित हुए थे. इसी वजह से भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी. यही वजह रही कि उनकी जमकर आलोचना हो रही है.
सोशल मीडिया पर भी भुवी को ट्रोल किया जा रहा है. मगर अब भुवनेश्वर के सपोर्ट में उनकी पत्नी नूपुर नागर उतर आई हैं. नूपुर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया और अपना काम करने की सलाह दी है.
नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि लोगों के पास फालतू का समय बहुत है. लोग एकदम ही नाकारा हो गए हैं. लोगों के पास नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है. इसके अलावा नूपुर ने इन आलोचकों को सलाह देते हुए कहा कि यह समय अपने को बेहतर बनाने के लिए लगाएं. हालांकि इसका स्कोप कम ही है.
'लोगों के पास कोई काम ही नहीं है'
नूपुर ने लिखा, 'लोग आजतल एकदम नाकारा हो गए हैं. उनके पास कोई काम ही नहीं है. लोग इतने फ्री हैं कि नफरत फैलाने के लिए उनके पास काफी वक्त है. मेरी सभी को एडवाइस है कि आपकी बातों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. आपके होने से भी फर्क नहीं पड़ता. इसलिए आप यह टाइम अपने आप को बेहतर बनाने के लिए लगाएं. हालांकि इसकी (बेहतर बनने की) गुंजाइस बेहद ही कम है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









