
Bhuvneshwar Kumar: टी20 वर्ल्ड कप में कहर मचा सकते हैं भुवी, गावस्कर बोले- उनका रहना...
AajTak
भुवनेश्वर कुमार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में आयोजित टी20 मैच में चार विकेट चटकाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम की हार हुई थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जाना है, जिसपर भारतीय फैन्स की अभी से निगाहें टिकी है. भारत ने आखिरी बाद साल 2013 में कोई आईसीसी खिताब जीता था, ऐसे में फैन्स की अपेक्षाएं टीम इंडिया से कुछ ज्यादा ही हैं. अब महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड को लेकर एक अहम बयान दिया है.
सुनील गावस्कर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि भुवी का ऑस्ट्रेलिया में होना टीम के लिए बहुत बड़ी बात होगी. गावस्कर ने कहा कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर की गेंदबाजी से प्रभावित हैं. भुवनेश्वर कुमार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक टी20 मैच में चार विकेट चटकाए थे.
भुवी में स्विंग कराने की काबिलियत: गावस्कर
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'भुवनेश्वर कुमार काफी शानदार थे. जब रीजा हेंड्रिक्स स्ट्राइक पर थे तो उन्हें पता था कि वह इनस्विंगर के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. सफेद गेंद हवा में या सतह के बाहर उतनी स्विंग नहीं करती है, लेकिन उनमें स्विंग करान काबिलियत है. ऋषभ पंत की ओर से उन्हें तीसरा ओवर देना सराहनीय कदम था, जिसमें उन्हें एक विकेट भी मिला. बाद में गेंद उतनी मूव नहीं होती है, ऐसे में भुवनेश्वर उतने प्रभावी साबित नहीं होते. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा कैरी और बाउंस होगा, ऐसे मुझे लगता है कि भुवनेश्वर का रहना एक बड़ा प्लस प्वाइंट होगा.'
प्रिटोरियस को शानदार गेंद पर आउट किया
गावस्कर ने यह भी बताया कि कैसे भुवनेश्वर कुमार ने ड्वेन प्रिटोरियस को एक नकलबॉल पर फंसाया, जिसपर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने एक गलत शॉट खेला और आवेश खान द्वारा बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर पकड़ा गया. भुवनेश्वर ने बाद में एक लेंथ गेंद पर रस्सी वेन डर डुसेन का विकेट भी लिया, जो ऑफ स्टंप की लाइन वाली गेंद को मारना चाहते थे. गावस्कर ने बताया, 'ड्वेन प्रिटोरियस बैटिंग करने आए और उन्होंने भुवी की गेंद पर अटैक करने का फैसला किया, लेकिन नकलबॉल से वह बच नहीं सके. गेंद पर शानदार नियंत्रण.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









