
Ben Stokes Wicket: लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने लिया बदला, पहले ड्रॉप किया था बेन स्टोक्स का कैच, फिर खुद लिया विकेट
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट जारी है. टीम इंडिया यहां पर मज़बूत स्थिति में है, इंग्लैंड की पहली पारी जब संभल रही थी उस वक्त शार्दुल ठाकुर ने विरोधी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का विकेट लिया.
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पिछले साल कोरोना की वजह से रुकी इस सीरीज़ का यह आखिरी मैच है. शुरुआती दो दिनों में टीम इंडिया ने इस मैच पर पकड़ बना ली थी, तीसरे दिन इंग्लैंड ने पलटवार की कोशिश की. इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर टीम को संभाला, लेकिन भारत के लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने इस जोड़ी को तोड़ दिया. शार्दुल ठाकुर की बॉल पर जब बेन स्टोक्स ने अटैक करने की कोशिश की, तब वह जसप्रीत बुमराह को कैच थमा बैठे. बुमराह ने ज़बरदस्त कैच लपका और इंग्लैंड को झटका दिया. शार्दुल के लिए यह विकेट काफी अहम था, क्योंकि कुछ देर पहले ही उन्होंने बेन स्टोक्स का कैच छोड़ा था.
A spectacular turnaround from Shardul Thakur. Drops Ben Stokes off Shami's bowling and then picks up his wicket soon enough, courtesy an excellent catch from Jasprit Bumrah. Live - https://t.co/xOyMtKJzWm #ENGvIND pic.twitter.com/kf7N54dUbl
इंग्लैंड की पारी के 38वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की बॉल को बाउंड्री पर पहुंचाने के चक्कर में बेन स्टोक्स ने मिड ऑफ पर खड़े जसप्रीत बुमराह के हाथ में बॉल थमा दी. जसप्रीत बुमराह ने यहां बेहतरीन कैच लिया और इस मैच में चल रही उनकी शानदार फॉर्म को जारी रखा. इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने इस पारी में 36 बॉल खेलीं और 25 रन बनाए. इस दौरान बेन स्टोक्स ने तीन चौके भी जमाए और काउंटर अटैक की कोशिश की. लेकिन वह ज्यादा देर तक सफल नहीं हो पाए. आपको बता दें कि भारतीय टीम इस मैच में मज़बूत स्थिति में है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 416 का स्कोर बनाया, भारत की ओर से ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने सेंचुरी जड़ी. बाद में टीम इंडिया के बॉलर्स ने अपना कहर बरपाया और इंग्लैंड को 83-5 करके छोड़ा. हालांकि, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी टीम को कुछ राहत दी. दोनों के बीच 75 बॉल में 66 रनों की साझेदारी हुई. इसी ने इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाई, हालांकि टीम का स्कोर जब 149 रन था तभी बेन स्टोक्स आउट हो गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










