
Ben Stokes T20 World Cup: बेन स्टोक्स ने 2016 के फाइनल में खाए थे 4 सिक्स, अब इंग्लैंड को बल्ले बनाया चैम्पियन
AajTak
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफव टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अद्भुत पारी खेलकर खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई.ये वही बेन स्टोक्स हैं जिन्हें साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम के लिए विलेन साबित हुए थे. साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया था.
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न में हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया. इंग्लिश टीम की जीत के हीरो ऑलराउंडर बेन स्टोक्स रहे जिन्होंने 52 रनों की शानदार पारी खेली. स्टोक्स ने 49 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. बेन स्टोक्स यदि ऐसी पारी नहीं खेलते तो शायद इंग्लैंड की टीम लाइन क्रॉस नहीं कर पाती.
कार्लोस ने स्टोक्स के उड़ाए थे होश
ये वही बेन स्टोक्स हैं जो भारत में आयोजित 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम के लिए विलेन साबित हुए थे. ईडन गार्डन्स में खेले गए उस फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की गेंदों पर लगातार चार छ्क्के जड़े थे. उसके चलते वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड के हाथों से कप छीन लिया था. बेन स्टोक्स वो मोमेंट अभी भी नहीं भूले होंगे, लेकिन तब से लेकर उनके करियर में काफी कुछ बदल चुका है.
क्लिक करें- पाकिस्तान की हार पर शमी का शोएब अख्तर को जवाब, लिखा- सॉरी ब्रदर, It’s call karma
2019 के वर्ल्ड कप में किया कमाल बेन स्टोक्स ने उसके बाद अपने दम पर इंग्लैंड को दो मौकों पर वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जिताया है. साल 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते इंग्लैंड पहली बार खिताब जीतने में सफल रही थी. स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उस फाइनल मुकाबले में नाबाद 84 रन की पारी खेलने के अलावा सुपर ओवर में भी 8 रन बनाए थे. इस यादगार प्रदर्शन के चलते स्टोक्स 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे. अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बेन स्टोक्स ने शानदार खेल दिखाया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









