
Ben Stokes Retirement: पहले मेंटल हेल्थ के लिए ब्रेक, अब छोड़ा एक फॉर्मेट...बेन स्टोक्स ने फिर दिखाई सबको राह?
AajTak
बेन स्टोक्स ने सिर्फ 31 साल की उम्र में एक फॉर्मेट छोड़ने का फैसला लिया है. वनडे से संन्यास लेने वाले बेन स्टोक्स ने एक ट्रेंड की भी शुरुआत की है.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने सोमवार (18 जुलाई) को वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. 31 साल के बेन स्टोक्स जिनकी गिनती मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है, उनका ये ऐलान हर किसी के लिए हैरानी भरा था. बेन स्टोक्स इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं, फिर भी ऐसे वक्त में किसी एक फॉर्मेट को अलविदा कह देना. हर किसी के लिए एक झटका तो है ही, लेकिन इसने एक रास्ता भी खोल दिया है. जिसका जवाब बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वाले बयान में दिखता है.
बेन स्टोक्स ने अपने बयान में कहा, ‘तीन फॉर्मेट खेलना अब उनके लिए संभव नहीं है. क्योंकि मेरा शरीर ऐसे में जवाब दे रहा है, साथ ही जिस तरह का शेड्यूल है उससे हम वो परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं जिसकी उम्मीद हमसे की जाती है. साथ ही लगता है कि मैं किसी दूसरे प्लेयर की जगह खा रहा हूं’. पहले मेंटल हेल्थ को लेकर लिया था ब्रेक
बेन स्टोक्स इससे पहले एक बार मेंटल हेल्थ को लेकर ब्रेक ले चुके हैं. उन्होंने इसके लिए टी-20 वर्ल्डकप 2021 को भी छोड़ दिया था. बेन स्टोक्स के ओवर में 2016 के टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में जब लगातार चार छक्के पड़े थे, उसके बाद भी वह तनाव में थे और कुछ वक्त के लिए निराश थे. जब बेन स्टोक्स ने मेंटल हेल्थ को लेकर ब्रेक लिया था, तब भी उसकी काफी तारीफ हुई थी. क्योंकि मौजूदा हालात में जितना अधिक क्रिकेट हो रहा है, उस हिसाब से लगातार खेलना हर प्लेयर के लिए संभव नहीं है. यही अब उन्होंने एक फॉर्मेट छोड़कर बड़ा संदेश दिया है. बेन स्टोक्स का फैसला निकालेगा रास्ता? बेन स्टोक्स ने जिस तरह एक फॉर्मेट को छोड़कर टेस्ट और टी-20 पर फोकस करने की बात कही है. ऐसे में सभी क्रिकेटर्स के लिए यह एक बड़ा रास्ता भी हो सकता है, जहां अधिकतर खिलाड़ी सभी फॉर्मेट खेलने के अलावा फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट भी खेल रहे हैं. ऐसे में आने वाले वक्त में शायद कुछ क्रिकेटर इसको फॉलो भी करने का सोच सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









