
Ben Stokes out from T20I World Cup 2024: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, बेन स्टोक्स बाहर, इस वजह से लिया बड़ा फैसला
AajTak
Ben Stokes ICC T20 World Cup 2024: इंग्लैंड टीम के धारधार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुद को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर कर लिया है. स्टोक्स ने खुद ही सेलेक्शन से पहले अपना नाम वापस ले लिया. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होनी है.
Ben Stokes Out of ICC Men’s T20 World Cup Selection: इंग्लैंड टीम के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेलेक्शन से बाहर हो गए हैं. स्टोक्स ने खुद ही इस बारे में पुष्टि की. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का यह फैसला काफी चौंकाने वाला है.
बेन स्टोक्स ने आज (2 अप्रैल) पुष्टि की है, स्टोक्स के अनुसार- वह नहीं चाहते कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके सेलेक्शन के लिए विचार हो. टी20 वर्ल्ड का आयोजन 1 जून से 29 जून के बीच वेस्ट इंडीज और यूएसए में होगा.
बेन स्टोक्स ने कहा कि उनका प्राइमरी फोकस टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट होना है, जिसमें क्रमशः वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ दो तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी शामिल है. स्टोक्स भविष्य में भी सभी तरह के क्रिकेट फॉर्मेट के लिए फिट होना चाहते हैं.
अपने फैसले पर कमेंट करते हुए स्टोक्स ने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में एक ऑलराउंडर के रूप में पूरी भूमिका निभाने के लिए अपनी गेंदबाजी फिटनेस को मजबूत करने पर फोकस कर रहा हूं. मैं आईपीएल नहीं खेल रहा हूं, वर्ल्ड कप से बाहर होना मेरे लिए एक बलिदान है, इससे मैं आने वाले फ्यूचर में ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में खेल सकूंगा.'
T20 World Cup ❌ Ben Stokes will play no part in this summer's tournament 🏆
बेन स्टोक्स भारत के हालिया दौरे पर गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, उन्होंने धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट में गेंदबाजी की थी और रोहित शर्मा को आउट किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









