
Ben Stokes ODI Retirement: बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
AajTak
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. बेन स्टोक्स हालिया वनडे सीरीज में भी इंग्लिश टीम का पार्ट थे. स्टोक्स मंगलवार को अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे.
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. स्टोक्स मंगलवार (19 जुलाई) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगे. 31 साल के स्टोक्स ने 104 एकदिवसीय मैच खेले हैं और अपने घरेलू मैदान पर वह अपने वनडे करियर का समापन करेंगे.
बेन स्टोक्स के एकदिवसीय करियर का यादगार क्षण लॉर्ड्स में आयोजित 2019 विश्व कप का फाइनल था, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में भेजने में मदद की थी. फिर बाद में इंग्लैंड ने अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था और बेन स्टोक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.
स्टोक्स ने ट्विटर पर इस खबर को साझा करते हुए कहा, 'मैं इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी वनडे क्रिकेट मैच मंगलवार को डरहम में खेलूंगा. मैंने इस प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है. यह फैसला करना अविश्वसनीय रूप से काफी कठिन रहा है. मैंने इंग्लैंड की टीम में अपने साथियों के साथ हर मिनट के खेल को पसंद किया है. हमने इस दौरान एक अविश्वसनीय यात्रा की है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं टेस्ट क्रिकेट को सब कुछ दूंगा और अब इस फैसले से मुझे लगता है कि मैं टी20 प्रारूप में पूरी तरीके से योगदान देने को प्रतिबद्ध हूं. मैं जोस बटलर, मैथ्यू मोट, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को आगे की सफलता के लिए विश करना चाहता हूं. हमने पिछले सात वर्षों में सफेद गेंद वाले क्रिकेट में काफी प्रगति की है और भविष्य काफी उज्ज्वल दिख रहा है.'
बेन स्टोक्स ने बताया, 'हमेशा की तरह इंग्लैंड के प्रशंसक हमेशा मेरे लिए रहे हैं और आगे भी रहेंगे. आप दुनिया के सबसे अच्छे सपोर्टर हैं. मुझे उम्मीद है कि हम मंगलवार को जीतेंगे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को अच्छी तरह से सेट करेंगे.'
बेन स्टोक्स का वनडे करियर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








