
Ben Stokes, IND vs ENG Test: मैं हार से नहीं डरता... इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भरी हूंकार, जीत के बाद कह दी ये बड़ी बात
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट बेहद रोमांचक रहा. यह दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रहा. इसमें शुरुआत से ही भारतीय टीम ने अपनी पकड़ बनाई हुई थी. मगर आखिरी पारी में इंग्लैंड ने सारी बाजी ही पलट दी और यह मुकाबला 28 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
Ben Stokes, IND vs ENG Hyderabad Test: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने भारतीय दौरे पर शानदार अंदाज में आगाज किया है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में 25 जनवरी से खेला गया. इस मुकाबले को 4 दिन में ही इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत लिया.
इस जीत के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स काफी कॉन्फिडेंस में नजर आए. उन्होंने हूंकार भरते हुए कहा कि वो जब भी किसी सीरीज में बतौर कप्तान उतरते हैं तो हार से बिल्कुल भी नहीं डरते हैं. बल्कि वो टीम में शामिल हर प्लेयर को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं.
स्टोक्स ने रोहित और भारतीय स्पिनर्स को ऑब्जर्व किया
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीत के बाद कहा, 'जब से मैंने कप्तानी संभाली है, तब से हमने कई शानदार पल देखे हैं. इसी बीच ये हमारी 100 प्रतिशत सबसे बड़ी जीत है. मैं पहली बार बतौर कप्तान भारत दौरे पर आया हूं. मैं गेम का बेस्ट ऑब्जर्वर हूं. मैं देख रहा था कि किस तरह भारतीय स्पिनर अपना काम कर रहे हैं और रोहित शर्मा फील्डिंग सेट कर रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'मैं हर किसी का गेम देख रोमांचित हूं. टॉम हार्टली ने 9 विकेट झटके और पोप ने कंधे की सर्जरी के बाद (ऐसा प्रदर्शन किया). टॉम पहली बार टीम में शामिल हुआ. उसने काफी विश्वास दिया. मैं उससे एक लंबा स्पेल कराने के लिए भी तैयार था. जिन खिलाड़ियों को हमने चुना है, हम उनको पूरा बैक करते हैं.'
इंग्लिश कप्तान ने जमकर की ओली पोप की तारीफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









