
Ben Stokes Fielding: बेन स्टोक्स नहीं सुपरमैन! बाउंड्री पर हवा में उछल बचाया छक्का, वीडियो वायरल
AajTak
इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी-20 मैच में कमाल की फील्डिंग का नज़ारा पेश किया. बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे बेन स्टोक्स ने हवा में उछलते हुए टीम के लिए छक्का बचाया. अंत में इंग्लैंड ने इस मैच और सीरीज को अपने नाम किया.
टी-20 वर्ल्डकप 2022 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज चल रही है. इंग्लैंड ने बुधवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में 8 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम कर लिया है. इंग्लैंड ने पहला टी-20 मैच भी 8 रनों से ही जीता था. लेकिन नतीजे से इतर इस मैच में बेन स्टोक्स की कमाल की फील्डिंग ने सुर्खियां बटोरी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेन स्टोक्स ने बाउंड्री पर हवा में उछलते हुए एक हाथ से बॉल लपकी और नीचे गिरने से पहले बॉल को ग्राउंड के अंदर फेंक दिया. भले ही बेन स्टोक्स यह कैच ना पकड़ पाए हो लेकिन अपने इस कमाल के एफर्ट से उन्होंने इसे छक्का जाने से बचा लिया. साथ ही अपनी टीम को जीत दिलाने में एक अहम भूमिका भी निभाई. यह कमाल की फील्डिंग ऑस्ट्रेलियाई पारी के 12वें ओवर में देखने को मिली.
Simply outstanding! Ben Stokes saves six with some acrobatics on the rope! #AUSvENG #PlayOfTheDay | #Dettol pic.twitter.com/5vmFRobfif
जब सैम कुरेन की बॉल पर मिचेल मार्श ने शॉट मारा, तब वह 34 रन के स्कोर पर खेल रहे थे. बेन स्टोक्स लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे, जहां उन्होंने यह कमाल करते हुए अपनी टीम के लिए रन बचाए.
Ben Stokes is showcasing moments of brilliance before the start of the #T20WorldCup 🔥 #AUSvENG https://t.co/JNWXK85vLI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









