
Ben Stokes ENG vs PAK Test Series: इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने दिखाई दरियादिली, पाकिस्तान में बाढ़़ पीड़ितों के लिए उठाया ये कदम
AajTak
बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लिश टेस्ट टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंच चुकी है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी मैच फीस डोनेट करने का फैसला किया है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 01 दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जाना है.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 01 दिसंबर (गुरुवार) से शुरू हो रही है. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने दिल जीतने वाला फैसला किया है. दरअसल बेन स्टोक्स इस टेस्ट सीरीज की अपनी मैच फीस पाकिस्तान में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए दान कर देंगे. स्टोक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है.
बेन स्टोक्स ने ट्विटर पर लिखा, 'इस ऐतिहासिक सीरीज के लिए पहली बार पाकिस्तान में होना बहुत अच्छा है. टेस्ट टीम के रूप में 17 साल बाद यहां वापस आना बहुत ही रोमांचक है. खेल और सपोर्ट ग्रुप के बीच जिम्मेदारी की भावना है और वहां होना विशेष है. इस साल पाकिस्तान में आई बाढ़ को देखकर बहुत दुख हुआ और इस देश और लोगों पर इसका काफी प्रभाव पड़ा.'
स्टोक्स कहते हैं, 'खेल ने मुझे मेरे जीवन में बहुत कुछ दिया है और मुझे लगता है कि क्रिकेट से परे कुछ वापस देना ही सही है. मैं इस टेस्ट सीरीज की अपनी मैच फीस पाकिस्तान फ्लड के लिए दान करूंगा. उम्मीद है कि यह डोनेशन पाकिस्तान में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में मदद करेगा.'
17 साल बाद PAK दौरे पर इंग्लिश टेस्ट टीम
तीन मैचों की यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 का पार्ट है. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 01 दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला मुल्तान (9-13 दिसंबर) में और आखिरी टेस्ट मैच कराची (17-21 दिसंबर) में आयोजित होना है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तानी टीम पांचवें और इंग्लैंड 7वें स्थान पर है.
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स, विल जैक्स, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन जो रूट, मार्क वुड , रेहान अहमद.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









