
Ben Stokes: 'मैं चाहता था कि भारतीय टीम 450 रन बनाए', जीत के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ऐसा क्यों कहा?
AajTak
भारतीय टीम के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड टीम ने 378 रनों के टारगेट को 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. मैच जीतने के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई...
Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में लगातार शानदार सफर तय किया है. हाल ही में उन्होंने टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया. इसके बाद टीम इंडिया को भी एजबेस्टन टेस्ट में 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करा दिया.
एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड टीम ने 378 रनों के टारगेट को 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था. इस जीत के बाद बेन स्टोक्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं चाहता था कि भारतीय टीम 450 रन बनाए. ताकि हम अपने बल्लेबाजों को आजमा सकें.
दरअसल, न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लिश कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने कहा था कि वह अपने खिलाड़ियों को दूर तक जाते हुए देखना चाहते हैं, ताकि यह देखा जा सके कि प्लेयर्स कहां तक जा सकते हैं. इसी बयान के बाद स्टोक्स ने भी अब भारतीय टीम को हराने के बाद मजाकिया अंदाज में इंग्लिश बल्लेबाजों को टेस्ट करने की बात कही.
भारतीय टीम टारगेट सेट करने में घबरा रही होगी
बेन स्टोक्स ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'पता नहीं यह लाइन (टेस्टिंग) कहां खत्म होती है. मैं तो यही चाहता था कि भारतीय टीम 450 रनों तक पहुंचे, ताकि हम यह देख सकें कि हम क्या कर सकते हैं. मैंने कल (मैच के चौथे दिन) दिन का खत्म होने के बाद कहा था कि यह समझो की भारतीय टीम हमें किस तरह से देख रही होगी. मैच अब चौथी पारी में है और उनका पूरा ध्यान हमारे खेलने के तरीकों पर ही होगा. साथ ही वह घबरा भी रहे होंगे.'
कोच ने कहा कि मैदान पर जाकर तोड़फोड़ करो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








