
BCCI Pension Scheme: पूर्व क्रिकेटर्स को कितनी मिलती है पेंशन? क्या कहता है BCCI का स्लैब
AajTak
बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर्स और पूर्व अंपायरों की मासिक पेंशन में भारी-भरकम इजाफा किया है. बोर्ड के इस ऐलान के बाद क्रिकेचर्स ने खुशी जताई है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटर्स और पूर्व अंपायरों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. बीसीसीआई के इस निर्णय से पूर्व क्रिकेटर्स में खुशी की लहर दौड़ गई. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और लेग-स्पिनर अमित मिश्रा ने बीसीसीआई के इस घोषणा का स्वागत किया है.
कैफ ने ट्विटर पर लिखा, 'धन्यवाद बीसीसीआई, यह सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के लिए बहुत मायने रखता है. मेरे पिता मोहम्मद तारिफ पेंशन मिलने पर हमेशा बहुत खुश होते हैं. पैसा सुरक्षा देता है, पहचान आपको गौरवान्वित करती है. मेरे पिता ने 60 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 3000 के करीब रन बनाए, जिसमें 5 शतक शामिल रहे. उनके योगदान को याद करके, बीसीसीआई ने एक बड़ा दिल दिखाया है.'
भारत के क्रिकेटर अमित मिश्रा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक उल्लेखनीय निर्णय है और कई अन्य बोर्ड भी इसका पालन करेंगे. मिश्रा ने लिखा, 'वाह, बीसीसीआई और जयशाह का शानदार फैसला. एक ऐसा फैसला जिसका कई विदेशी बोर्ड जल्द ही पालन करेंगे.'
ये है पेंशन का स्लैब
2003 से पहले फर्स्ट क्लास से रिटायरमेंट लेने वाले क्रिकेटर, जिन्होंने 50-74 मैच खेल थे, उन्हें पहले 15000 रुपये मिलते थे. लेकिन अब संशोधित पेंशन के तहत उन्हें 30 हजार रुपये मिलेंगे. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेटर्स जिन्होंने 75 या उससे ज्यादा मैच खेले थे और 2003 से पहले रिटायरमेंट लिया था, उनकी पेंशन राशि 22500 से बढ़ाकर 45000 हजार रुपये कर दिया गया है.
साल 2015 में बीसीसआई ने कहा था कि 31 दिसंबर, 1993 से पहले रिटायरमेंट लेने एवं 25 से अधिक मैच खेलने वाले सभी टेस्ट क्रिकेटरों 50,000 प्रति माह दिए जाएंगे. लेकिन नई नीति के तहत अब यह राशि बढ़ाकर 70,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है. वहीं, 25 से कम टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर्स को 37500 रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर 60000 रुपये हो गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









