
BCCI New Title Sponsor: बीसीसीआई का नया टाइटल स्पॉन्सर बना मास्टरकार्ड, पेटीएम ने समय से पहले ही खत्म किया करार
AajTak
मास्टरकार्ड पेटीएम के स्थान पर बीसीसीआई का नया टाइटल स्पॉन्सर बना है. इस दौरान मास्टरकार्ड भारत में बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंटरनेशनल मैचों के अलावा घऱेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स का टाइटल स्पॉन्सर होगा. इस डील पर बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुलीऔर पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने भी खुशी जाहिर की है.
मास्टरकार्ड ने भारतीय दर्शकों तक अपनी रणनीतिक पहुंच को व्यापक बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के साथ करार किया है. इसके तहत मास्टरकार्ड घरेलू मैदान पर आयोजित सभी इंटरनेशल मैचों (महिला और पुरुष दोनों) के लिए टाइटल स्पॉन्सर होगा. इसमें बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी के साथ-साथ सभी जूनियर क्रिकेट मैच भी शामिल है.
मास्टरकार्ड ने पेटीएम का स्थान लिया है, जो लगभग सात सालों तक टाइटल स्पॉन्सर रहा. 2019 में बीसीसीआई ने भारत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के मैचों के टाइटल स्पॉन्सर के लिए पेटीएम के साथ करार को चार साल के लिए बढ़ाया था. पेटीएम ने साल 2019 से 2023 तक टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए बीसीसीआई के साथ 326.80 करोड़ रुपये का करार किया था. इस दौरान प्रति मैच यह डील 3.80 करोड़ रुपये की थी. लेकिन टर्म पूरा होने से पहले ही पेटीएम ने करार खत्म करने का फैसला किया है.
मास्टर कार्ड का उद्देश्य भारत और उससे बाहर के क्रिकेट प्रेमियों के साथ जुड़ाव को बढ़ाना है. उसने यूईएफए चैम्पियंस लीग, ग्रैमीज, कान्स फिल्म फेस्टिवल, ऑस्ट्रेलियाई और फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के साथ पहले ही स्पॉन्सरशिप हासिल की है. बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने मास्टर कार्ड के साथ हुए डील पर प्रसन्नता व्यक्त की है.
सौरव गांगुली ने कही है ये बात
बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा, 'बीसीसीआई 2022-23 सीजन के घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए टाइटल स्पॉन्सर के रूप में मास्टरकार्ड का स्वागत करता है. अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीरीज के साथ बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे भारत को एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीम बनाने की दिशा में एक कदम है. बीसीसीआई वास्तव में भारतीय क्रिकेट के निर्माण में मास्टरकार्ड के समर्थन को महत्व देता है. यह खेल एक जुनून से अधिक है, यह जीवन का एक तरीका है और हम इस साझेदारी के माध्यम से प्रशंसकों के लिए कुछ नए अनुभवों की आशा करते हैं.'
क्लिक करें- Ind Vs Pak: सांसें थाम देने वाला मैच, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फैन्स के रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









