
BCCI Contract Indian Women Cricket Team: इन महिला खिलाड़ियों को BCCI से मिलेंगे लाखों रुपये, 5 स्टार प्लेयर्स का पत्ता साफ
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है. इसमें 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है. जबकि तान्या भाटिया, पूनम राउत, शिखा पांडे समेत 5 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट को तीन ग्रेड- A, B और C में बांटा गया है.
BCCI Contract Indian Women Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज (27 अप्रैल) महिला खिलाड़ियों को लेकर सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इसमें कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है, जिसने फैन्स को चौंकाया है. इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है.
इस कॉन्ट्रैक्ट को तीन ग्रेड- A, B और C में बांटा गया है. ए कैटेगरी में शामिल महिला खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं. जबकि बी कैटेगरी में प्लेयर्स को 30 लाख रुपये सालाना दिए जाते हैं. इसी तरह सी कैटेगरी में शामिल प्लेयर्स को सालाना 10 लाख रुपये मिलते हैं.
सी कैटेगरी में सबसे ज्यादा 9 प्लेयर
ए कैटेगरी में तीन ही प्लेयर्स को जगह मिली है. इस लिस्ट में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना के नाम शामिल हैं. जबकि बी कैटेगरी में 5 प्लेयर रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ हैं.
आखिरी यानी सी कैटेगरी में सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को जगह मिली है. ये खिलाड़ी मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबिनेनी मेघना, अंजली सरवनी, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया हैं.
A कैटेगरी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









