
BCCI Awards 2023: विराट कोहली और रोहित शर्मा पीछे छूटे... शुभमन गिल बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आज मिलेगा बीसीसीआई सम्मान
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सालाना अवॉर्ड्स प्रोग्राम आज (23 जनवरी) हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा. इस प्रोग्राम में पूर्व भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा. वो भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं. साथ ही मौजूदा टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल को सम्मानित किया जाएगा...
BCCI Awards 2023: भारतीय क्रिकेटर्स के लिए आज (23 जनवरी) एक खास दिन है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सालाना अवॉर्ड्स प्रोग्राम आज हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा. इस प्रोग्राम में पूर्व भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री और मौजूदा टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल को सम्मानित किया जाएगा.
दरअसल, रवि शास्त्री को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. वो भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं. उनके अलावा शुभमन गिल को 2023 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है.
बीसीसीआई अवॉर्ड्स 2019 के बाद पहली बार आयोजित किए जा रहे हैं. BCCI के इस कार्यक्रम में इंग्लैंड की टेस्ट टीम भी शामिल रहेगी. इंग्लिश टीम को भारत दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसका पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में ही खेला जाएगा.
गिल को मिलेगा प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
इस मामले में गिल ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को भी पछाड़ दिया है. तेज गेंदबाज शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे. जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी धांसू प्रदर्शन किया था. मगर गिल उनसे आगे निकल गए.
दूसरी ओर शुभमन गिल के लिए भी साल 2023 बेहद शानदार रहा है. वह इस साल वनडे के सबसे सफल क्रिकेटर भी रहे थे. इस एक कैलेंडर ईयर में गिल ने वनडे फॉर्मेट में 5 शतक जमाए. साथ ही इसी साल गिल ने वनडे में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी कायम किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









