
BCCI: वर्ल्ड कप में हार के बाद बीसीसीआई का एक्शन जारी, अब इस दिग्गज की टीम इंडिया से छुट्टी!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की हार के बाद बीसीसीआई फुल एक्शन में है. कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था. अब रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन के टर्म को रिन्यू नहीं करने का फैसला किया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) फुल एक्शन मोड में आ चुकी है. कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था. अब बीसीसीआई एक और फैसला लिया है.
द्रविड़ के फेवरेट माने जाते हैं उप्टन
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन का कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू नहीं करने जा रही है. यानी कि वह बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही पैडी अप्टन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. साउथ अफ्रीका के रहने वाले पैडी अप्टन हेड कोच राहुल द्रविड़ के पसंदीदा माने जाते हैं और द्रविड़ की सलाह पर ही उन्हें 53 वर्षीय अप्टन को मेंटल कंडीशनिंग नियुक्त किया गया था. 53 वर्षीय अप्टन बीसीसीआई इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के जरिए भारतीय दल के साथ जुड़े.
क्लिक करें- टीम इंडिया का बिंदास अंदाज, बस से उतरते ही भांगड़ा करने लगे अर्शदीप सिंह, Video
सुनील गावस्कर भी हुए थे नाराज
टी20 विश्व कप 2022 के दौरान महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर पैडी अप्टन के प्रति नाराजगी जताई थी. जब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में केएल राहुल फ्लॉप हो गए तो जिसके बाद लिटिल मास्टर ने पैडी अप्टन को सलाह दी थी कि उन्हें राहुल के साथ काम करना चाहिए. अप्टन को खिलाड़ियों पर से प्रेशर हटाने में मदद करने के वास्ते मदद करने के लिए रखा गया था जिसमें वह कुछ हद तक सफल रहे थे. उदाहरण के लिए अप्टन की सलाह विराट कोहली के काफी काम आई थी और वह फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









