
BCCI: बीसीसीआई का पूर्व क्रिकेटर्स एवं अंपायरों को शानदार तोहफा, अब इतनी हो गई पेंशन
AajTak
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पूर्व क्रिकेटर्स एवं अंपायरों के पेंशन में भारी-भरकम इजाफा किया है. बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पूर्व क्रिकेटर्स एवं अंपायरों को बड़ा तोहफा दिया है. बोर्ड ने इनके पेंशन में भारी भरकम बढ़ोत्तरी की है. बढ़े हुए पेंशन 1 जुलाई 2022 से लागू होंगे. बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, 'यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों की वित्तीय भलाई का ध्यान रखा जाए. खिलाड़ी आजीवन प्लेयर्स ही रहते हैं. उनके खेलने के दिन समाप्त हो जाने के बाद एक बोर्ड के रूप में उनके साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है. अंपायर भी अनसंग हीरो रहे हैं और बीसीसीआई वास्तव में उनके योगदान को महत्व देता है.'
बीसीसीआई के मानद कोषाध्यक्ष रुण सिंह धूमल ने कहा, 'बीसीसीआई आज जो कुछ भी है, वह अपने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों के योगदान के कारण है. हमें मासिक पेंशन में वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे पूर्व क्रिकेटरों की भलाई के लिए एक शानदार Gesture है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, मुझे पूर्व क्रिकेटरों (पुरुषों और महिलाओं) और मैच अधिकारियों की मासिक पेंशन में वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. लगभग 900 सदस्य इस लाभ का लाभ उठाएंगे, जिसमें लगभग 75% सदस्यों को 100% वृद्धि का लाभ मिलेगा.'
इतनी बढ़ी पेंशन
जिन प्लेयर्स या अंपायर्स की पेंशन 15,000 रुपये थी, उन्हें अब तीस हजार रुपये मिलेंगे. जिनकी पेंशन 22,500 रुपये हैं उन्हें 45 हजार रुपये दिए जाएंगे. 30000 रुपये मासिक पेंशन वाले स्टाफ को 52,500 रुपये भुगतान होंगे. जिन खिलाड़ियों या अंपायर्स को 37,500 रुपये पेंशन मिलते थे, उन्हें 60,000 रुपये मिलेंगे. इसके अलावा पचास हजार रुपये की राशि पाने वाले सदस्यों को अब 70,000 रुपये की पेंशन मिलेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









