
BCCI की मीटिंग जल्द, ऋद्धिमान साहा पर होगा फैसला! इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
AajTak
BCCI की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग अगले हफ्ते होनी है. मीटिंग में साहा के अलावा साउथ अफ्रीका सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होनी है...
एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का मामला सुर्खियों में आने वाला है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग अगले हफ्ते होनी है. इसमें साहा से जुड़े मुद्दे के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा भी होगी. ऐसे में उम्मीद है कि तुरंत फैसला भी सुनाया जा सकता है.
अपेक्स काउंसिल की यह 12वीं मीटिंग 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई ऑफिस में होने वाली है. यह जानकारी खुद बीसीसीआई के हवाले से ही दी गई है. अपेक्स काउंसिल की इस मीटिंग में साहा के अलावा साउथ अफ्रीका सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होनी है.
आइए जानते हैं मीटिंग में किन मुद्दों पर होगी चर्चा...
क्या है ऋद्धिमान साहा से जुड़ा मामला?
इसी साल हुई श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से ऋद्धिमान साहा को बाहर कर दिया गया था. इसके बाद से ही साहा की मुश्किलें लगातार बढ़ने लगी थीं. पहले उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ हुई गोपनीय बात को सार्वजनिक कर दिया था. इसी दौरान एक पत्रकार ने भी साहा को इंटरव्यू नहीं देने पर धमकी दी. यह जानकारी भी साहा ने ही सोशल मीडिया के जरिए दी थी.
बीसीसीआई ने अध्यक्ष और कोच के साथ हुई बातचीत को सार्वजनिक करना नियमों का उल्लंघन माना है. इस पर साहा को नोटिस भी दिया गया था. साथ ही धमकी देने वाले पत्रकार के मामले में भी गंभीरता दिखाते हुए जांच की बात कही थी. इन सभी मामलों की जांच के लिए भारतीय बोर्ड ने तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया. यह कमेटी साहा से जुड़े सभी मामलों की जांच कर रही है. इस कमेटी में राजीव शुक्ला, अरुण धूमल और अपेक्स काउंसिल के सदस्य प्रभतेज सिंह हैं. इसने अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपी है, जिसकी समीक्षा मीटिंग में होनी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









