
BCCI का ऐतिहासिक फैसला, पुरुष-महिला क्रिकेटर्स को मिलेगी समान फीस, जय शाह का ऐलान
AajTak
भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष में वेतन के तौर पर अब कोई भेदभाव नहीं रहेगा. सभी को बराबर मैच फीस मिलेगी. इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने दी है. जय शाह ने बताया है कि बीसीसीआई ने वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू की है. जानिए महिला क्रिकेटर्स को अब कितनी मैच फीस मिलेगी...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. बोर्ड ने एक नई पॉलिसी लागू करते हुए अब मैच फीस के तौर पर महिला और पुरुष के बीच के भेदभाव को ही खत्म कर दिया है. बीसीसीआई ने कहा कि अब से महिला और पुरुष को बराबर मैच फीस मिलेगी. इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी है.
जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है. जय शाह ने कहा यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने इस भेदभाव को दूर करने के लिए पहला कदम उठाया है. हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू कर रहे हैं.
इस तरह मिलेगी महिला क्रिकेटर्स को मैच फी
बीसीसीआई सचिव ने कहा कि हम अब लैंगिक समानता के एक नए युग में एंट्री कर रहे हैं. ऐसे में इस पॉलिसी के तहत अब से महिला और पुरुष दोनों के लिए ही समान मैच फीस रहेगी. उन्होंने बताया है कि अब से महिलाओं को भी पुरुष को समान ही मैच फीस मिलेगी. टेस्ट क्रिकेट में एक मैच के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं. जबकि वनडे इंटरनेशनल में पुरुषों को एक मैच के 6 लाख रुपए दिए जाते हैं.
The @BCCIWomen cricketers will be paid the same match fee as their male counterparts. Test (INR 15 lakhs), ODI (INR 6 lakhs), T20I (INR 3 lakhs). Pay equity was my commitment to our women cricketers and I thank the Apex Council for their support. Jai Hind 🇮🇳
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि पुरुषों को टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में एक मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं. अब यही फीस महिला क्रिकेटर्स को भी मिला करेगी. इसके साथ ही जय शाह ने इस फैसले का सपोर्ट करने के लिए अपेक्स काउंसिल का भी धन्यवाद दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










