
BBL, Unmukt Chand: दूसरे मुकाबले में दिखा उन्मुक्त चंद का जोर, जड़े लंबे छक्के... देखें Video
AajTak
उन्मुक्त चंद ने होबार्ट हैरिकेन्स के खिलाफ अपना बिग बैश लीग डेब्यू किया. उन्होंने अपना दूसरा मुकाबला सिडनी थंडर के खिलाफ खेला. चंद पहले मुकाबले में कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन सिडनी थंडर के खिलाफ उन्होंने 29 रनों की पारी खेली.
साल 2012 में भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलने वाले पहले भारती खिलाड़ी बन गए हैं. उन्मु्क्त चंद ने मेलबर्न रेनेगैड्स के लिए खेलते हुए अपना बिग बैश लीग डेब्यू किया. उन्होंने अपना दूसरा मुकाबला सिडनी थंडर के खिलाफ खेला. चंद पहले मुकाबले में कुछ कमाल नहीं कर पाए, लेकिन सिडनी थंडर के खिलाफ उन्होंने 29 रनों की पारी खेली. It’s been a dream come true 2 play at the @MCG. Felt a childlike energy entering the G. Not the result we wanted, nonetheless, a gud outing. Hopefully can take a lot of +ves frm this & apply on my nxt & coming adventures. Feels good 2 be back on the big stage. @BBL @RenegadesBBL pic.twitter.com/FHLEjKGXyu

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









