
Bazball Game, IND vs ENG Test: बैजबॉल भारत में काम नहीं करता... इंग्लैंड जीता, लेकिन फैन्स ने इस तरह किया ट्रोल
AajTak
बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने भारतीय दौरे पर शानदार अंदाज में आगाज किया है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में 25 जनवरी से खेला गया. इस मुकाबले को 4 दिन में ही इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत लिया. जीत के बावजूद इंग्लैंड टीम का बैजबॉल गेम सोशल मीडिया ट्रेंड में आ गया...
Bazball Game, IND vs ENG Test: भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम ने धांसू अंदाज में आगाज किया. बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 दिन में ही 28 रनों से जीत लिया. यह मैच हैदराबाद में 25 जनवरी से खेला गया था. जब से बेन स्टोक्स ने कप्तानी और कोचिंग की कमान ब्रेंडन मैक्कलुम ने संभाली है, तब से इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल गेम के लिए पहचानी जाती है.
इंग्लैंड ने इसी गेम के बदौलत पाकिस्तान को भी उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. मगर भारत में उसका बैजबॉल गेम काम नहीं आया. दरअसल, हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड टीम शुरुआत से ही पीछे चल रही थी. उसने दूसरी पारी में भी 163 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे.
दूसरी पारी में ओली पोप ने टीम को संभाला
उसके बाद ओली पोप ने बाकी बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप करते हुए इंग्लैंड को 420 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. साथ ही पोप ने 196 रनों की पारी खेली. यदि पोप की यह पारी नहीं आती, तो इंग्लैंड के हाथ से यह मुकाबला निकल ही गया था. ऐसे में जीत के बावजूद इंग्लैंड टीम का बैजबॉल गेम ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है. एक यूजर ने लिखा कि बैजबॉल गेम भारत में काम नहीं आता है.
हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि इंग्लैंड का बैजबॉल गेम ही काम आया है. तभी तो पहली पारी में बेन स्टोक्स ने 70 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 246 तक पहुंचाया. जबकि दूसरी पारी में ओली पोप ने 420 तक पहुंचाया. मगर सही मानने में देखा जाए तो हैदराबाद में इंग्लैंड टीम अपना बैजबॉल गेम नहीं खेल सकी.
दोनों पारियों में बेहद खराब रनरेट रहा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









