
'Bazball' approach: क्रिकेटर मैदान में मनोरंजन करने आते हैं... बैजबॉल के सपोर्ट में क्या बोल गए इयान बॉथम
AajTak
इन दिनों हर तरफ 'बैजबॉल' की चर्चा हो रही है. मौजूदा सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर बड़ी पाई, जिससे बैजबॉल रणनीति को बड़ा झटका लगा. इस बीच टेस्ट क्रिकेट महान ऑलराउंडर इयान बॉथम की बड़ी प्रतिक्रिया आई है. उन्हें लगता है कि बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ तकनीक ने टेस्ट क्रिकेट में नई जान फूंक दी है.
'Bazball' approach under Ben Stokes: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों हर तरफ 'बैजबॉल' की चर्चा हो रही है. इस बीच टेस्ट क्रिकेट महान ऑलराउंडर इयान बॉथम की बड़ी प्रतिक्रिया आई है. उन्हें लगता है कि बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ तकनीक ने टेस्ट क्रिकेट में नई जान फूंक दी है.
ब्रैंडन मैकुक्लम के मुख्य कोच और स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड ने पारंपरिक प्रारूप के खेलने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित किया है. बॉथम ने ‘एसईएनक्यू 693’ से कहा, ‘आपको बस दर्शकों की तरफ एक नजर देखने की जरूरत है. दर्शकों ने अब टेस्ट क्रिकेट देखने के लिए वापसी करना शुरू कर दिया है.’
यह भी पढ़ें: Joe Root: 'बैजबॉल' ने बिगाड़ा जो रूट का खेल, एलिस्टेयर कुक ने बेन स्टोक्स-ब्रैंडन मैक्कुलम पर उठाए सवाल
बॉथम के बोल- लोग अब ‘बैजबॉल’ क्रिकेट देखना चाहते हैं
उन्होंने कहा, ‘भारत में 20-30 साल पहले भारत के खिलाफ खेलते हुए मैदान भरे रहते थे. अचानक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आई, फिर इससे और वनडे क्रिकेट के कारण टेस्ट में दर्शकों की संख्या में गिरावट आई, लेकिन अब लोग वापसी कर रहे हैं और ‘बैजबॉल’ क्रिकेट देखना चाहते हैं.’
पूर्व कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड ने ‘बैजबॉल’ तरीके से खेलने के बाद से हारने की तुलना में ज्यादा टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल की है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








