
Bardhaman-Durgapur Lok Sabha Election Results 2024 Live: वर्धमान-दुर्गापुर से कीर्ति आजाद शुरुआती रुझानों में आगे, दिलीप घोष पिछड़े
AajTak
Bardhaman-Durgapur Election Results 2024 Live Updates: पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. उनका मुकाबला बीजेपी के दिलीप घोष से है. कीर्ति भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दरभंगा लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं.
Bardhaman-Durgapur Election Results 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती आज (4 जून) हो रही है. पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के परिणाम पर लोगों की निगाहें हैं. इस सीट पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की प्रतिष्ठा साख लगी हुई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार कीर्ति आजाद का मुकाबला बीजेपी के पूर्व प्रदेश दिलीप घोष से है. सीपीएम के सुकृति घोषाल भी मैदान में हैं. बता दें कि इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के एसएस आहलूवालिया सांसद है.
बीजेपी से तीन बार सांसद रह चुके कीर्ति आाजाद
जब भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की अगुवाई में साल 1983 का वर्ल्ड कप जीता था, तो कीर्ति आजाद भी उस टीम का हिस्सा थे. कीर्ति ने बाद में अपने पिता भागवत झा आजाद (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में एंट्री ली. कीर्ति भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दरभंगा लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं.
फिर कीर्ति आजाद ने फरवरी 2019 में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली और धनबाद से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा. हालांकि वह उस चुनाव में हार गए थे. बाद में कीर्ति ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. कीर्ति ने भारत के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में कीर्ति ने 135 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट लिए. वहीं वनडे इंटरनेशनल में कीर्ति के नाम पर 269 रन और 7 विकेट दर्ज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









