
Bangladesh tour of India 2024: 150 प्लस की स्पीड से गेंद फेंकता है ये बांग्लादेशी गेंदबाज, रोहित ब्रिगेड के खिलाफ बताया गेम प्लान
AajTak
बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. उन्होंने 19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ अपनी तैयारी पर बयान दिया है.
Bangladesh Nahid Rana: बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा की निगाहें अब भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज पर लगी हैं. नाहिद ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी.भारत के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा,जहां की पिच से उछाल मिलने की उम्मीद है.
21 साल के तेज गेंदबाज नाहिर राणा निरंतर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 44 रन देकर 4 विकेट लेकर सुर्खियां हासिल की थीं. नाहिद ने अब तक 3 टेस्ट मैचों में 11 विकेट झटके हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट ने 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राणा ने कहा, ‘निश्चित रूप से हम भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं. हमने अभ्यास शुरू कर दिया है. हम जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना अधिक हम मैच के लिए तैयार रहेंगे.’
Pacer Nahid Rana reflects on the historic win against Pakistan and looks ahead to the upcoming challenge in the India series.#BCB #Cricket #BDCricket #Bangladesh #INDvsBAN pic.twitter.com/QEydoWkcjL
उन्होंने कहा,‘भारत की टीम बहुत अच्छी है, लेकिन जो टीम अच्छा खेल दिखाएगी उसे जीत मिलेगी.’
नाहिद ने इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और इस मैच में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार निकाल कर लोगों का ध्यान खींचा था. पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









